गाजीपुर में गरमाया सियासी माहौल! सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

गाजीपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से सरजू पांडे पार्क तक पैदल मार्च किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में कामयाब रहे। मार्च के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए गए। जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में वोटों की गड़बड़ी का दावा करते हुए ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।विधायक ने कहा कि यदि आयोग के भीतर ही फैसलों को लेकर मतभेद हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उदाहरण देते हुए ज्ञानेश कुमार से भी पद छोड़ने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version