गाजीपुर में गांधी जयंती पर दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण, 25 ट्राई साइकिल और 10 व्हीलचेयर वितरित

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाज़ीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर के प्रांगण में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेल एग्री कमोटेटिव लिमटेड फ़तेउल्लाहपुर गाज़ीपुर के प्रापर्टी हेड श्री विनोद कुमार धीर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया। साथ में संस्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरण भी वितरण किया गया। जिसमें 25 ट्राई साइकिल 10व्हील चेयर 10 जोड़ी बैसाखी एवं नेत्र हीन छड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने संस्था संरक्षिका सविता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर के एक नई मिसाल कायम किया है। आज के युग में कोई 100 रूपये किसी को देने में 10 बार सोचता है। सविता सिंह ने इतना बड़ा कार्य जो किया है वह अपने आप को अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि हमारी कंपनी के लायक जो कार्य संस्था के हित में होगा वह जरूर पूर्ण करने की पूरी कोशिश करेगी। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मूकबधिर बच्चों के साथ खुद नाचने पर विवश हुऐ। दिव्यांग बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम को देख कर भावविभोर हो गए। साथ ही संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने सभी अतिथि का आभार प्रकट किया। और उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही लोगों का साथ मिलता रहेगा तो बहुत जल्दी ही आश्रयगृह मानसिक मंदित लोग हेतु संस्था के द्वारा सृजन किया जाएगा। आज विद्यालय की अध्यापिका मति नाज़िया बेगम ने गांधी जी की राम धुन रघुपति राघव राजा राम गा कर लोगो को हर्षित किया। रंगारंग कार्यक्रम विद्यालय की अध्यापिका श्री मति रागिनी सिंह (स्पेशल एजुकेटर) ने प्रतुत करके चार चांद लगा दिया। तालियों को गड़गड़ाहट से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम की पूर्ण रूप रेखा और सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमर नाथ गुप्ता ने किया। वक्ता के रूप में शम्स श्री हेमांक यादव एच.आर. श्री महिपाल सिंह भोज डी जी एम, श्री संजीव कम्बोज डी जी एम सेल एग्री कमोटेटिव गाजीपुर श्री अजीत कुमार गुप्ता, श्री उदय नारायण सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदन कुमार, घुरहू जी, रूपेश कुमार (दिव्यांग प्रकोष्ठ गाजीपुर),शैलेश कुमार,, शैलेश कुमार यादव, लखेंद्र, सुनील पाल,रूबी, लालसा, शायमा परवीन, अशोक कुमार यादव, श्री राजेश कुमार,श्री जालन्धर, श्री प्रभात कुमार सिंह, श्री प्रभु नाथ देवती के साथ विद्यालय के बच्चों के अलावा सैकड़ों दिव्यांग दूर दराज से आ कर कार्यक्रम में भाग लिये। अंत में संस्था के तरफ से सभी को समोसा, मिष्ठान फल, वितरण किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version