गाजीपुर में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन

गाजीपुर । टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन 1 और 3 जून को किया जाएगा। इस आयोजन में आईपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

फैन पार्क की विशेषताएं

  • प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
  • दर्शकों को प्रवेश की अनुमति शाम 06:30 बजे के बाद ही प्रदान की जाएगी।
  • विकसित तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष बैटफ़ास्ट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
  • सभी आयुवर्ग के बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न काउंटर लगाये जायेंगे।
  • बेहद ही कम दरों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए जायेंगे।

मैचों का प्रसारण

आयोजन के बारे में जानकारी

  • 1 जून को क्वालीफ़ायर 2 मैच का सीधा प्रसारण 18 x 32 के बड़े स्क्रीन पर किया जायेगा3 जून को आईपीएल का फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

दर्शकों के लिए व्यवस्था

लगभग पंद्रह से बीस हज़ार की संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।दर्शकों के वाहनों के पार्किंग के लिए तीन पार्किंग जोन को चिन्हित कर लिया गया है।शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है। बीसीसीआई के पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, यूपीसीए एपेक्स कमेटी के सदस्य और संपर्क अधिकारी संजीव कुमार सिंह और गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर इस निशुल्क आयोजन की जानकारी देते हुए, जनपद तथा आस पास के क्षेत्रवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में फैन पार्क आयें व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शामिल होकर विश्वस्तरीय क्रिकेट का आनंद उठायें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version