गाजीपुर में पुलिस का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच

गाजीपुर /जनपद में अपराध नियंत्रण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को गाजीपुर पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण किया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version