गाजीपुर में बढ़ा बैंक ऋण-जमा अनुपात, जून तक 42.63% पहुंचा; DM ने ऋण प्रवाह बढ़ाने के दिए निर्देश

गाजीपुर। जून 2026 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, नाबार्ड डीडीओ श्रीमती कंचन पाल एवं सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे जून 2026 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें, ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। गाजीपुर जिले का जमा अनुपात मार्च 2026 में 41.88पतिशत था जो जून 2026 को बढ़कर 42.63प्रतिशत हो गया है। कुल जमा राशि 22827 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम राशि 9731 करोड़ रुपये रही। एसएचजी सीसीएल लिंकेज में वित्त वर्ष 26-27 के लिए 5500 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1714 सीसीएल लिंकेज एसएचजी को स्वीकृत और वितरित किया गया है। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1850 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 395 आवेदनों को स्वीकृत और वितरित किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल भौतिक लक्ष्य 79958 के सापेक्ष अभी तक 31231 खातों में रु. 503.39 करोड़ का वितरण किया गया है। अध्यक्ष ने जनपद के ऋण जमानुपात बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जिसके लिए उन्होने बैंको को शासकीय योजनाओं संबन्धित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होने पीएम सूर्यघर एवं सीएम युवा उद्यमी योजना मे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version