गाजीपुर में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया के 3 और घी का 1 नमूना लिया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी सैदपुर के नेतृत्व में जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैदपुर स्थित खोयामंडी में कार्रवाई करते हुए खोया के तीन और घी का एक नमूना, कुल चार नमूने संग्रहित किए।03 अक्टूबर 2026 को टीम ने खोयामंडी, सैदपुर स्थित लालबचन यादव, सुभाष सिंह यादव एवं विवेक यादव के प्रतिष्ठानों से खोया के एक-एक नमूने लिए। वहीं मनोज कुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स मिताली ट्रेडर्स से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।नमूना संग्रह की कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार गिरि, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गई।प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version