गाजीपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता रैली, DM-SP ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। यह रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर विकास भवन तक पहुँची। रैली में पुलिस विभाग की महिला कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में महिला सुरक्षा और समानता की भाव हेतु प्रेरित करना रहा। इस रैली में अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version