गाजीपुर में मृतक के परिजनों को राहत, ADM वेद सिंह चौहान ने सौंपा 4 लाख का चेक

गाजीपुर। जनपद में दुखद हादसे में जान गंवाने वाले चन्द्रमा राम के पुत्र के पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन ने राहत प्रदान की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद से जुड़े एक प्रकरण के दौरान चन्द्रमा राम के पुत्र की मगई नदी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version