गाजीपुर में वारंटियों के खिलाफ अभियान, रेवतीपुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने न्यायालय से संबंधित पुराने फौजदारी वाद में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक कुंवर बहादुर ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए फौजदारी वाद संख्या 1578/09, धारा 323, 354 भादवि से संबंधित वारंटी कांग्रेसी चौधरी पुत्र चन्दजोत चौधरी, निवासी ग्राम नगदीलपुर, थाना रेवतीपुर, को उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने वारंटी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध थाना रेवतीपुर में उक्त मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुंवर बहादुर मय हमराह पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से संबंधित वारंटों के निस्तारण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version