गाजीपुर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा काल पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को लंका मैदान, गाजीपुर में सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प स्वास्थ्य अभियान के तहत बहु विशेषज्ञ चिकित्सा केन्द्र की स्थापना की गई, जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी। शिविर में वृहद स्तर पर मरीजों का पंजीकरण किया गया। यह शिविर दिनांक 26, 27 एवं 28 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 वर्षों तक राष्ट्र सेवा के लिए अपने आप को समर्पित किया है। उनके सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को हम स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से गाजीपुर के लोगों को अब वाराणसी या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। इसके उपरान्त माननीय उप मुख्यमंत्री जी महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित अमृत फार्मेसी एवं अत्याधुनिक सी0टी0 स्कैन मशीन एवं चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (व्ज्) का  फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले गरीब एवं असहाय मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं एवं कम खर्च में जांच की सुविधा मिल सकेगी। लोकार्पण के उपरांत मंत्री जी ने अमृत फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं औषधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम बैच के एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ओर से चिकित्सा सुविधाओं एवं संस्थान के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी माननीय उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मीडिया से वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहां की गाजीपुर मेडिकल कॉलेज सभी नए मेडिकल कॉलेज से अच्छा कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे निरंतर कार्य करता रहे। प्रचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा के द्वारा 05 प्रस्ताव जिसमें स्मब्द्ध चिकित्सालय में की स्थापना कार्य हेतु प्राप्त आंगणन अनुसार लागत 300 व 200 शैय्या चिकित्सालय, गोराबाजार स्थित 200 एवं 300 शैय्या चिकित्सालयों को जोड़ने हेतु सी०सी० रोड एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य हेतु, मुख्य परिसर में एकेडिमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक एवं लेक्चर थियेटर भवन को कवर्ड कॉरिडोर द्वारा जोड़ने हेतु निर्माण कार्य हेतु, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में आवश्यक अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य हेतु अनुमानित, लेवल-3 ट्रामा सेन्टर को लेवल-2 ट्रामा सेन्टर के संचालन से सम्बन्धित कार्य हेतु उपमुंख्यमत्री के सम्मुख अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किये गये, जिसे उपमुख्यमंत्री जी द्वारा प्रस्ताव हेतु शासन स्तर से स्वीकृत हेतु भेजा गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राय, समाजसेवी अभिनव सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाहा जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version