गाजीपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 205 कर्मकारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत दिनांक 24 से 28 सितम्बर, 2026 तक निर्माण साइटों एवं औद्योगिक आस्थानों पर कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24.09. 2026 को सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा जिला अस्पताल की 11 सदस्यीय मेडिकल टीम के साथ मेसर्स सुखबीर एग्रो कमोडिटीज, फतेउल्लाहपुर, गाजीपुर पर पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।   स्वास्थ्य शिविर में 205 कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण में नेत्र, बी0पी0, शुगर, हिमोग्लोबिन, बी0एम0 आई0 और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर कमियों के अनुसार परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। कर्मकारों द्वारा शासन की इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए सराहना की गयी तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के एच0आर0 हिमांक यादव, चिकित्साधिकारी डा0 अभय कुमार सिंह, फर्मासिस्ट हिमालय गिरि, नेत्र चिकित्साधिकारी कैलासपति, एल0टी0 विपिन विश्वास, वार्डब्वाय अजीत कुमार यादव व अन्य की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version