गाजीपुर में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 534 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान साहुल यादव (20 वर्ष) निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, वाराणसी और रवि राजभर (22 वर्ष) निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version