गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिती में जिला निर्वाचन कार्यालय गाजीपुर में आज दिनांक 12.10.2026 को ई०वी0एम०/वी0वी0पैट की एफ0एल0सी के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत ई०वी0एम०/वी0वी0पैट वेयर हाउस को खोला गया। ई०वी०एम०/ बी०पी०पेट वेयर हाउस खोलने के समय अपर जिलाधिकारी वि0/रा वेद सिंह चौहान, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, आलोक यादव, सदस्य इंडियन नेशनल काँग्रेस, आदित्य नारायण सिंह कुशवाहा महासचिव बहुजन समाज पार्टी, राजेश यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, निजामुददीन जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी उपस्थित थे। ई०वी०एम० के भण्डारण एवं सुरक्षा से सम्बन्धित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइटhttp:// www.eci.gov.in/evm/vvpat पर उपलब्ध है।


