गाजीपुर में DM की जनता दर्शन, दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्याएं

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दर्शन के दौरान राजस्व, विकास, पुलिस, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण की प्रगति पर नजर रखने की बात कही।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version