गाजीपुर में NutrifitFiesta का आयोजन, मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों ने बटोरी सराहना

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत NutrifitFiesta  का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार की उपयोगिता को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान प्रभारी डॉ नेहा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने मिलेट्स से निर्मित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए और उनके पोषण संबंधी गुणों, स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक आहार में उनकी उपयोगिता की जानकारी प्रस्तुत की। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता बलवंत ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार अपनाने, नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक छात्राएं अपने परिवार और समाज में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम में संतुलित आहार, श्रीअन्न के महत्व, शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। मंच संचालन डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रज्ञा रेंजर, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की खेल टीम की इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद ने कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं की सहभागिता को सराहते हुए स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता के प्रसार में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर बल दिया। कार्यक्रम में हेल्दी रेसिपी स्टाल प्रतियोगिता में जज की भूमिका में डॉ घनश्याम कुशवाहा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गहमर गाजीपुर , श्रीमती वीणा पांडे तथा श्रीमती सोनम सिंह सीडीपीओ गाजीपुर रही । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से सलोनी और रुचि कुमारी ने प्राप्त किया।  द्वितीय स्थान जेबा जहीन और खालीद बानो ने प्राप्त किया ,तृतीय स्थान तनु यादव और शीतल खरवार ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार मांडवी गुप्ता तथा रिया जायसवाल ने प्राप्त किया बाल विकाश एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की ओर से मिलेट्स से बेहद सुंदर रंगोली उकेरी गई तथा रेसिपी भी बना कर प्रदर्शित की गई। साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ इखलाक खान, डॉ संगीता मौर्य, डॉ हरेन्द्र यादव,डॉ शैलेंद्र यादव, डॉ दिवाकर मिश्र, डॉ आनन्द कुमार चौधरी, डॉ मनीष कुमार सोनकर, डॉ सारिका सिंह, डॉ हसीन अहमद, डॉ गजनफर सईद, डॉ राजेश यादव, डॉ सर्वेश कुमार सिंह एवं समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version