। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी के ‘जन सेवा से देश सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को राइफल क्लब परिसर में विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत जी ने किया।प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति जागरूक करना है।उद्घाटन के दौरान सांसद श्रीमती संगीता बलवंत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाना जन सेवा को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा, जागरूकता और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता बलवंत के साथ जिला पंचायत की प्रशंसक सपना सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद सूचना अधिकारी शशि सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


