गाजीपुर हाईवे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 335 वाहनों के चालान; ₹5.41 लाख जुर्माना

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में 20 सितंबर 2026 को हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 02 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं नॉइस पॉल्यूशन के 02, प्रेशर हॉर्न के 03 तथा फाल्टी नंबर प्लेट वाले 04 वाहनों के चालान किए गए।अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 335 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर लगभग 5 लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version