गाजीपुर। TSCT गाजीपुर के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के TSCT परिवार से जुड़ने पर पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि TSCT शिक्षकों के हितों और संगठनात्मक सहयोग के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संगठन से जुड़ने को शिक्षकों ने सकारात्मक पहल बताया और भविष्य में भी सहयोग एवं संवाद बनाए रखने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर श्रीमती उपासना रानी वर्मा के गाजीपुर जनपद में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर TSCT पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आगे भी शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक हित से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम के दौरान TSCT की ओर से ‘जन क्रांति’ पत्रिका भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेंट की गई। पदाधिकारियों ने पत्रिका के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और विचारों से संबंधित सामग्री साझा की।
इस मौके पर जिला सह संयोजक राधेश्याम सिंह यादव, अखिलेश यादव, दिवाकर सिंह, अभिजीत यादव, पंकज यादव, विवेक यादव, विनय उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में TSCT जिला सह संयोजक राधेश्याम सिंह यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया और संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।


