चर्चित मनोज हत्याकांड : जेल में बंद गौस मुईनुद्दीन उर्फ तन्नू ने कोर्ट में लगाई गुहार

गाजीपुर। चर्चित मनोज राय हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में जेल में बंद मुख्तार के सगे साढू गौस मुईनुद्दीन उर्फ तन्नू ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके साथ सख्ती बरत रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें तन्हाई में रखा जा रहा है और किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर संज्ञान लेते हुए जज ने जेलर से इस संबंध में आख्या तलब की है। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज मुकदमे के वादी और उसरी चट्टी गोलीकांड में मृतक मनोज राय के बिहार निवासी पिता शैलेन्द्र राय को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन मोहम्दाबाद कोतवाली द्वारा उन्हें समय से सम्मन तामील नहीं करा पाया गया। इस पर जज ने नाराजगी जताते हुए मोहम्दाबाद पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है। एडीजीसी नीरज श्रीवास्तव ने बताया है कि मुकदमा संख्या 23/23 में जेल में बंद तन्नू उर्फ गौस मुईनुद्दीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अगली सुनवाई की तारीख 12 मार्च निर्धारित की गई। बक्सर निवासी शैलेन्द्र राय को पुलिस द्वारा सम्मन जारी कर अगली तारीख पर कोर्ट में उपस्थित कराया जाएगा। अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version