जंगीपुर में सपा की मासिक बैठक, विधायक वीरेंद्र यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन की बात कही

बीजेपी कि सरकार चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके तानाशाही पर आमादा हैं ऐसे चुनाव आयोग के खिलाफ हम सभी नेता कार्यकर्ता एक होकर ऐसे तानाशाह चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरने का काम करेंगे,= वीरेन्द्र यादवधरना एवं प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग इस्तीफा नहीं दे देता ।गाज़ीपुर ,समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार बीजेपी कि सरकार चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके तानाशाही पर आमादा हैं ऐसे चुनाव आयोग के खिलाफ हम सभी नेता कार्यकर्ता एक होकर ऐसे तानाशाह चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरने का काम करेंगे और विशाल धरना प्रदर्शन करने का काम किया जाएगाऔर यह धरना एवं प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग इस्तीफा नहीं दे देता ।हम समाजवादी लोग ऐसे चुनाव आयोग आयोग की घोर निन्दा करते हैं जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहता हैं।और यह बीजेपी सरकार केवल तानाशाही पर आमादा हो चुकी हैं ऐसे सरकार को भी देश और प्रदेश से उखाड़ फेंकने की जरूरत है जिन्होने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है ,यह तानाशाही बीजेपी की सरकार पाखंडी सरकार जो केवल हिन्दू मुस्लिम करने का काम करती हैं, ऐसे जातिवादी सरकार को हटाकर हम सभी समाजवाद को आगे बढ़ाने काम करेंगे और सभी जाति धर्म और मजहब के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे तभी हम PDA की सरकार बनाने में सफल होंगे, और 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे ।बैठक के अन्त में विधायक ने विधानसभा में अपने तीन कार्यकर्ता सदानंद राम तियरा, रविंद्र राम बूथ अध्यक्ष के माता जी का निधन, आदेश राम अनुसूचित जनजाति विधानसभा अध्यक्ष जी के माता जी के निधन पर विधायक वीरेंद्र यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें भगवान से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की कामना की।बैठक में मुख्य रूप से बजरंगी राम दादा जी,सचिन कुशवाहा, शिवराम चौहान, अरविंद कन्नौजिया, कामेश्वर चौहान, रामनारायण राजभर, अविनाश खरवार, महेंद्र चौहान, शिवकुमार चौहान, यशवंत कुशवाहा, राजेश यादव गुड्डू,गिरधारी यादव,रामरति यादव, पंकज यादव, मारकंडेय यादव,अशोक राम,पारस यादव, राजेंद्र यादव, दारा यादव, गोपाल यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version