गाजीपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन पेंशन न मिलने से सभी कार्मिकों को जीवन से जुड़े मूलभूत सुविधाएं से वंचित हो गए है जिसके कारण दवा भोजन फीस रिस्तेदार नाते-रिश्तेदारों सभी मिलने से भी कतरा रहे हैं कहीं कोई उधार न मांगें जिस संबंध में वाराणसी स्थित जल निगम नगरीय के कार्यालय आज दिनाँक 9.01.2025 को देवेन्द्र मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गाजीपुर प्रेम दास क्षेत्रीय सचिव कर्मचारी महासंघ वाराणसी /प्रयागराज समेत दर्जनों कर्मचारी ने आक्रोश व्यक्त किया तथा शासन प्रशासन से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

