जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वार्ता के लिए निर्गत किए गए पत्र के क्रम में सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर रमेश चंद्र उपाध्याय साहब से मिलकर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और सफाई कर्मचारी साथियों से प्लास्टिक न बिनवाने, एसीपी से वंचित सफाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, दूरस्थ तैनात महिला, दिव्यांग, पति-पत्नी एवं बीमार सफाई कर्मचारी साथियों को उनके निवास स्थल से 10 किलोमीटर की परिधि में तैनात करने आदि मांगों के निराकरण हेतु अनुरोध किया गया! इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा मांगो के निराकरण के सम्बन्ध में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया! प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष रोशन लाल के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिन्द उर्फ गुड्डू, जिला संगठन मंत्री भाई इम्तियाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष भाई विनोद चौधरी, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष भाई रामप्रवेश शर्मा, वरिष्ठ साथी व पूर्व ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनिहारी भाई गजेंद्र बिन्द, बड़े भैया शोभनाथ यादव, भाई शैलेंद्र कुमार, उमेश कुमार, गोपाल राम आदि उपस्थित रहे!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version