जिला कृषि अधिकारी के ऊपर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गाजीपुर । भाजपा जिला अध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति और जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही इसकी शिकायत और जांच का एक पत्र भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह को भी भेजा है और आरोप लगाया है कि यहां कृषि अधिकारी द्वारा खाद और बीज दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है, 8 सूत्रीय मांगों के सापेक्ष किसी अन्य विभाग से जांच की मांग भी की गई है।

आरोपों की सूची:

रिटेलर आईडी के नाम पर 3500 रुपये की अवैध वसूली

सेम्पल के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली

नया लाइसेंस या रिनीवल करने पर 15 से 20 हजार रुपये की अवैध वसूली

खाद की रैक पर प्रति बोरी 10 रुपये कमीशन लेने का आरोप

फर्जी कंपनियों को प्रोडक्ट बेचवाकर मोटी रकम वसूलने का आरोप

दुकानदारों से हर सीजन का सीजनली पैसा 5 से 10 हजार रुपये लेने का आरोप

सरकारी बीज गोदामों पर किसानों के लिए फ्री बीज बेचने का आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के साथ साथ देश के कृषि मंत्री से मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन प्रसाद कन्नौजिया, मोती बिंद, दीनानाथ ठाकुर, डॉ० हरिवंश शर्मा, विश्वप्रकाश अकेला के साथ दर्जनों पीड़ित दुकानदार शामिल थे, जिन्हें अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version