जिला पंचायत राज अधिकारी अपने कार्य व व्यवहार में परिवर्तन लाएं : दुर्गेश

गाजीपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से मिला जिसमें परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर के अध्यक्ष व कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर में कार्यरत शमशेर बहादुर सिंह वरिष्ठ लिपिक गाजीपुर द्वारा परिषद को संबोधित पत्र द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर पर बिंदुवार 13 समस्याओं को लेकर दिनांक 8 अगस्त 2025 को अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है,व अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है और झूठी कार्रवाई करने की धमकी दिया जा रहा है,दूसरा पत्र उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोशन लाल द्वारा प्रेषित पत्रक मे भी जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर द्वारा आयोजित बैठक दिनांक 5, 8.2025 को बैठक में रोशन लाल के साथ मर्यादित भाषा व अपशब्दों का प्रयोग किया गया, बैठक से बाहर कर दिया गया,जिनके व्यवहार से से दोनों संगठनों के पदाधिकारी मर्माहत है, दोनों संगठनों की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष द्वारा बिंदुवार प्रकाश डाला व शासन द्वारा निर्देश के क्रम में संघ व परिसंघों के पदाधिकारी के साथ मासिक बैठक होना सुनिश्चित किया गया है, जिसके क्रम में व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पत्र के अनुपालन में निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर व अपर जिला अधिकारी गाजीपुर को संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हेतु नामित किया गया था, दोनों अधिकारी का स्थानांतरण के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक न होने के कारण बहुत विभागों में समस्याएं उत्पन्न हो रही है उन्होंने मांग किया कि एक सप्ताह के अंदर नामित अधिकारी के साथ बैठक हेतु समय सुनिश्चित करने का पत्रक सौपा गया । प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,आलोक कुमार राय मांधाता सिंह गोपाल यादव अभय सिंह उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version