जिले में सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण को मिलेगी रफ्तार, कई प्रमुख मार्गों के प्रस्ताव भेजे गए

गाजीपुर। जिले में सड़क विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रमुख अभियंता, लखनऊ को विस्तृत अनुमान भेज दिया है। जिसमें मुख्य रूप से गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग और लंका-अंधऊ बाईपास मार्ग के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु क्रमशः 15 और 16 अक्टूबर 2025 को प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा जिले की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं,

“महाराजगंज से सैनिक चौराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज एवं कलेक्ट्रेट तक फोर लेन सड़क।”

“सैनिक क्रॉसिंग से रौजा होते हुए जंगीपुर हाईवे तक फोर लेन सड़क”

“गाजीपुर-चोचकपुर रोड से आरटीआई नवीन स्टेडियम होते हुए फाक्सगंज जिला अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण” कार्य को जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा जिला कार्य योजना में अनुमोदित कर दिया गया है। कार्य योजना को सरकार की मंजूरी मिलते ही इन परियोजनाओं के प्राक्कलन भी तुरंत स्वीकृति हेतु भेजे जाएंगे। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड (पीडब्ल्यूडी, गाजीपुर) संतोष कुमार द्वारा दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version