ट्रिपल मर्डर का आरोपी फरार बेटा गिरफ्तार, मां-बाप और बहन की हत्या में था वांछित

गाजीपुर । पुलिस ने बीते 27 जुलाई को गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीलिया गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का सफल अनावरण करते हुए चार दिन से फरार चल रहे आरोपी बेटे अभय यादव उर्फ भुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि इसी आरोपी बेटे ने अपने पिता शिवराम यादव (65), मां जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी बेटे ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन ने अपने माता-पिता को उसके खिलाफ भड़काया था और उसकी 1 बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करा ली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी सिटी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version