दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, खानपुर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास दबोचा

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दहेज की मांग को लेकर मोनिका (21 वर्ष) को प्रताड़ित करने तथा गला दबाकर हत्या किए जाने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी। मामले में थाना खानपुर पर मु0अ0सं0 296/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 21 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष खानपुर रोहित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुकदमे में वांछित अभियुक्त अरविन्द राजभर (28 वर्ष) पुत्र सुरेन्दर राजभर, निवासी ग्राम टड़वाँ, थाना खानपुर, गाजीपुर को बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा सहित थाना खानपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version