दिव्यांग बच्चों को वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के द्वारा गर्म कपड़े व खेल सामग्री  वितरण किया गया

गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर गाज़ीपुर के दिव्यांग बच्चों को वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के द्वारा 60 गर्म कपड़े, 2 सेट खेल सामग्री एवं 60 ज्योमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया गया ।इस फाउंडेशन के मुखिया अभिषेक रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गरखर जी.एम.सुखबीर एग्रो एनर्जी फ़तेउल्लाहपुर गाज़ीपुर थे।
प्रिंस गरखर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमारा देश बहुत  तरक्की कर रहा है ।आज का युवा वर्ग समाज कार्यों में बहुत बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज के कार्यक्रम में हमे यह देखने को मिला रहा है कि इस कार्य में अध्यनरत छात्र भी शामिल है।हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन है भी है समाजसेवा की भावना रखने वाले मे भगवान का वास होता है ।आज इन बच्चों में हमें यह देखने को मिला की इन्होने अपनी पॉकेट मनी से यह पुनीत कार्य किया है ।फाउंडेशन के फाउंडर श्री अभिषेक रावत ने बताया कि हमें यह प्रेरणा समाज के ऐसे इंसानों से मिलता है जो समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं।दिव्यांग, गरीब असहाय ऐसे इंसान हैं जो सदैव दूसरे पर थोड़ा कम या ज्यादा निर्भर रहते हैं ।हमारा देश एक परिवार के जैसा है यह दिव्यांग बच्चे हमारे परिवार का ही हिस्सा है। इसलिए हमें यह पुनीत कार्य करने में काफी खुशी मिला। हमें यह भी देखने को मिला कि इन दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पण संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है हम इसके लिए सविता सिंह का धन्यवाद देते हैं कि ऐसे कार्य को इन्होंने अंजाम दिया ।उन्होंने बताया कि आज के दौर में ऐसा कार्य करना कठिन ही नहीं अत्यंत दुरूह कार्य है। हमें यहां आकर हृदय से जो संतुष्टि मिल रही है।उसे मैं अपने वाणी से बयां करने में असमर्थ हूं। इसी संदर्भ में फाउंडर के रूप में राहुल ने बताया कि हम लोग इस क्षेत्र से कभी जुड़े नहीं थे ।आज हमको जुड़कर यह महसूस हो रहा है कि यह हमारे देश के भविष्य का आधार बन सकते हैं ।अगर यह दिव्यांग है तो इनमें भगवान के दिव्या अंग भी दिया है जो समान लोगों में नहीं है। कार्यक्रम के अध्यक्षता करती हुई सविता सिंह जो समर्पण संस्था के संरक्षिका है उन्होंने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि आज हमें हृदय से इतनी खुशी मिल रही है कि जिसे मैं बयां नहीं कर सकती। बच्चों ने दिव्यांग सेवा से जुड़कर एक मिसाल काम किया है ।हमें गर्व हो रहा है कि ऐसे बच्चे इस काम को करने के लिए कितने उत्साहित हैं। हमारी आंखें उनके सेवा भाव को देखकर नम हो रही हैं ।जिन बच्चों के अभी खेलने खाने के दिन है उन बच्चों के अंदर यह ममता और प्यार काफी सराहनी है । धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने ऐसे बच्चों को जन्म दिया ।कार्यक्रम में फाउंडर यश उजाला ,रोहित जायसवाल, तौफीक, विनीत शर्मा, अरविंद पाल ,रितिक कुमार, आयुष उजाला, दिव्यांश, विनीत रितिक रितेश श्रीमेश आर्यन सिंह हैप्पी आदि लोगों ने कार्यक्रम को अंजाम दिया ।साथ में विद्यालय के कर्मचारी रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह ,अनीता यादव, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, प्रभात सिंह, अफजल खान,जालंधर, प्रभु नाथ,भी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने किया। सभी अतिथियों को वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की तरफ से अंग वस्त्रम आदि देकर सम्मानित करते हुए मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version