गाजीपुर । नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन /निदेशालय एवं जिला प्रशासन गाज़ीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर टीम का गठन मुख्य राजस्व अधिकारी ADM आयुष चौधरी जी के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें चीफ वार्डन पद पर सन्तोष कुमार वर्मा का चयन हुआ,इनके साथ ही कोर टीम में वार्डेन पद पर आकाशदीप,विजय कुमार वर्मा,सन्तोष कुमार केशरी,अनूप वर्मा,राजेश कुमार सिंह का चयन हुआ ।इस विभाग के कंट्रोलर विनोद जोशी sdm ने इन सभी को नियुक्ति पत्र दिया और बताया कि अन्य पदों का भी सृजन अति शीघ्र किया जाएगा । इस कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और नागरिक के बीच समन्यव स्थापित करना किसी भी आपदा या युद्ध की स्थिति में नागरिक सुरक्षा कोर के सभी पदाधिकारी एवं स्वयं सेवक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी।इन सभी सदस्यों की जल्दी ही ट्रेनिंग कराया जाएगा।

