निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर घाटों को साफ सुथरा कर दिया स्वच्छता का संदेश

गाजीपुर । निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती पर रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ मन, स्वच्छ जल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहरियाबाद शाखा के सैकड़ों महिला/पुरुष और बाल सेवादल के जवानों ने उदंती नदी घाट पर साफ सफाई किया, जिस से घाट चमचमा उठा। बतौर मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक अंसारी ‘गुड्डू’ ने कहा कि जल संरक्षण और अन्य सामाजिक कार्यों को लेकर निरंकारी मिशन द्वारा अत्यंत सराहनीय एवं पुनीत कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रमुख अमित सहाय ने सुमिरन कराकर किया। निरंकारी सत्संग भवन से उदंती नदी घाट तक जल संरक्षण को लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें ‘जल है तो कल है’, ‘ प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है ‘, ‘प्रदूषित पानी, हमारी हानि’, ‘जल बचाओ, कल बचाओ’, स्वच्छ जल, स्वस्थ कल’, ‘ जल है तो कल है ‘ जैसे स्लोगन लिखी दर्जनों तख्तियां लिए और नारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। इस दौरान सेवादल संचालक शिवकुमार, शिक्षक मुकेश कुमार, संचालिका बबिता कन्नौजिया, डा. केके सिंह, दयाशंकर, शिवप्रसाद सिंह, डा. प्रेम सहाय, नमिता श्रीवास्तव, सुनीता, निर्मला प्रजापति, अनीता, बेचन, रामकृत चौहान, लौजारी, रविन्द्र चौहान, बिंदु, उषा, जनार्दन, इंद्रमणि रहे। समापन थानाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में सुमिरन से हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version