पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित

गाजीपुर। शहर के महुआबाग  स्थित कान्हा हवेली में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश की बैठक की गई। जहां प्रदेश भर के खेल पदाधिकारियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक ढंग से गठन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में मुख्य संरक्षक मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल), संरक्षक अभिषेक कुमार (SDM), सैयद अदनान अख्तर (Pro VC), जी.एस. तिवारी, अनुज दीक्षित, संदीप निगम, धीरेंद्र सिंह एवं राजधर मिश्रा शामिल हैं। वहीं पदाधिकारी में अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, महासचिव अमित राय, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार झा को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारी में उपाध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, अरविंद शर्मा, संजय सिंह, संजीव सिंह, जमुना गुरुंग, संयुक्त सचिव में मोहम्मद एजाज खान, शत्रुघ्न लाल शामिल हैं। इनके अलावा भुवनेंद्र कुमार, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, कमलापति त्रिपाठी, बालकृष्ण मूर्ति, प्रदीप यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। संस्था का नाम परिवर्तन करते हुए ‘पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश’ कर दिया गया, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई। मुख्य अतिथि के रूप में सुधाकर राय (पूर्व अध्यक्ष, जिला बार काउंसिल) व विष्णु प्रताप सिंह (जिला मंत्री, भाजपा) उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया और बैठक की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सतीश कुमार (अध्यक्ष पावरलिफ्टिंग इंडिया एवं एकलव्य पुरस्कार विजेता), अमित पांडेय (महासचिव, वाराणसी रीजन ओलंपिक एसोसिएशन), रिटर्निंग ऑफिसर भारतेंदु जोशी (मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गाजीपुर) आब्जर्वर की भूमिका निभाई। बैठक की शुरुआत में सबसे पहले दिवंगत गिरीश जोशी और दिनेश मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में नवनिर्वाचित महासचिव अमित राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version