श्रीधर पाण्डेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम किया रोशन

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम हुरमुजपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय के सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया है। वाणिज्य कर अधिकारी में उनका 62वां स्थान मिला है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। इससे पहले, श्रीधर पाण्डेय तीन बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का साक्षात्कार दे चुके थे। हालांकि, कुछ अंकों की कमी के कारण उनका चयन नहीं हो पाया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने सन साइन स्कूल जखनियां से स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने बलिया के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक और लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। वे लखनऊ में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
श्रीधर पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय राजनारायण पाण्डेय, माता स्वर्गीय अनीता पाण्डेय और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। इस उपलब्धि पर सन साइन स्कूल जखनियां के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, पिता अशोक पाण्डेय, बहन आकांक्षा, अरिमरदन पाण्डेय, आशा पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, दीपा, अनामिका, नूतन और ग्रामवासी शिक्षक संतोष कुमार सिंह सहित कई शुभचिंतकों और भाजपाइयों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version