पुरानी रंजीश को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर किया हमला,मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद

गाजीपुर । जंगीपुर पुरानी रजनीश के मामले को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार के ऊपर गोलबंद होकर लाठी डंडों सहित ईंट पत्थर से घर पर हमला किया गया उसके बाद युवक मौके से फरार हो गए!पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी शिवधर यादव के बेटे गोल्डेस यादव का कुछ दिन पूर्व पिपरही गांव मे किसी बात को लेकर किसी लड़के से कहासुनी हो गया था मामला इतना बिगड़ गया कि बात मारपीट तक आ गई जिसमें युवकों द्वारा गोल्डेस को बुरी तरह से मारपीट दिया गया था जिसमें गोल्डेस के पिता शिवधनी द्वारा पाँच अज्ञात युवको के खिलाफ तहरीर दिया गया था!
गुरुवार की रात युवकों द्वारा दस बारह की संख्या में गोलबंद होकर शिवधनी के आवास पर चढ़कर लाठी डंडा ईंट पत्थर से घर पर तोड़फोड़ करने लगे गुस्साए युवकों ने जान से मारने की नियत से मौके पर दो हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए!मौके पर पीड़ित परिवार के पास घटना की सीसी फुटेज मौजूद है! इस सम्बंध में नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया की पूर्व में मारपीट की घटना को लेकर यह घटना घटी है! मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version