पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

गाजीपुर । भाजपा संगठन ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह – लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएँ कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन की इन सभाओं के सुचारू संचालन हेतु उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद की मोहम्मदाबाद विधानसभा से आने वाले युवा भाजपा नेता मनोज राय (पूर्व पी.सी.एस.) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज राय बिहार में अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। पूर्व में उन्होंने बिहार राज्य में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं। इसी अनुभव के आधार पर भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैलियों के संचालन एवं समन्वय की प्रमुख जिम्मेदारी दी है। भूमिहार समाज से आने वाले मनोज राय को विशेष रूप से भूमिहार बहुल क्षेत्र लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभाओं का दायित्व सौंपा गया है, जहाँ वे हाल ही में अमित शाह के साथ मंच साझा करते हुए देखे गए। भाजपा के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने मनोज राय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक दक्षता बिहार चुनाव में पार्टी के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version