पूर्व प्रधानाध्यापक स्व० श्रीकृष्ण राय को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व० श्रीकृष्ण राय की तेरही पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया में बहुत लोग पैदा होते है और मर जाते हैं। जिन्हें कोई याद नहीं करता। लेकिन स्व० श्रीकृष्ण राय एक कर्मनिष्ठ योग्य शिक्षक के साथ अपनी सादगी के लिए वे हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।इस मौके पर राजेंद्र राय ने कहा कि शिक्षक कभी मरता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जीवन पर्यन्त बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है। क्योंकि बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं। जिन्हें शिक्षक उसका भविष्य संवारने एवं संस्कारित करने का कार्य करता है। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिदानंद चाचा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा कि अपने जीवन में हमारा अपना कर्तव्य है उसे जानना समझना जरूरी है। एक शिक्षक के रूप में जिस समर्पण भाव से कर्तव्य का निवऀहन किया। उनके आचरण, ब्यवहार एवं उनकी कर्तव्य निष्ठा को लोग जरूर याद करते हैं। ऐसे में उन्हें लोग कभी नहीं भुला सकेंगे।इस मौके भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा किस्व० राय एक शिक्षक के रूप में अपनी कर्तव्य परायणता के लिए हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरी, माध्यमिक शिक्षा संघके अध्यक्ष अमित राय, बेसिक शिक्षा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, माधवेन्द्र राय, शशांक शेखर राय, दिनेश राय चौधरी, नारायण उपाध्याय, प्रमोद राय, श्यामराज तिवारी ,झारखंडे पांन्डेय, सुभाष राय,भानू राय एडवोकेट ,हेमनाथ राय, डा० रमेश राय, ओमप्रकाश राय , रबींद्र उर्फ बीरन राय अमीत यादव, मिथिलेश राय,मदन दूबे, रत्नेश राय, राजेश राय बागी, सतीश राय, डा०आलोक राय, आशीष राय सिंन्टू, रबींद्रनाथ राय, लल्लन राय, धनजी राय आंदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version