प्रबुद्ध जन सम्मेलन में एक पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे संसद चंद्रशेखर रावण

गाजीपुर । नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद “रावण” आज रविवार को गाज़ीपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पंद्रह वर्षों से सूखा पड़ा है, जो बसपा की नीतियों के कारण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जिला पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार काम किया है और इसके लिए सरकार से वैचारिक विरोध के बावजूद उन्होंने पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सेना में धर्म और जाति देखना गलत बात है और वह ऐसे बयानों के खिलाफ हैं।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जनता के साथ गठबंधन ज्यादा अच्छा है और अखिलेश यादव के साथ चुनाव आने पर देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बाबा साहब के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति का व्यक्ति पढ़-लिखकर अगली पंक्ति में आ जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप घर-घर जाएं और आजाद समाज पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाएं 2027 में हमको सत्ता में आना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version