प्रांतीय नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व एक होकर आंदोलन करेगा तो पुरानी पेंशन बहाल होगा : दुर्गेश श्रीवास्तव

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन गाजीपुर में सम्पन्न हुई,बैठक को संबोधित करते हुए,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद स्तर पर बहुत से ऐसे कार्यालय अध्यक्ष हैं,जो कर्मचारियों के मूल अधिकारों,चरित्र पंजिका, वेतनका भुगतान जिसमें आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है,जिसे लेकर परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिलेगा, दूसरा मुद्दा कर्मचारियों के सुविधा हेतु कैशलेस कार्ड बनवाया गया है,उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका कार्ड बनवाकर प्राप्त कर सकते हैं किंतु आज तक कि अधिकांश कर्मचारियों का कैशलेस कार्ड नहीं बन पाया है वो इससे वंचित हैं, और बहुत से ऐसे विभाग के कर्मचारी हैं, जंहा आयुष्मान कार्ड बना तो है, किन्तु उसका इलाज हेतु उपयोग चिन्हित अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से नही हो पा रहा है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है,माननीय प्रधानमंत्री ने वादा किया गया,कि01जनवरी2026को आठवें वेतन आयोग लागू किया जाएगा औऱ पेंशन वांछित सुधार किया जायेगा व आउट सोर्सिंग ठेका संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सहित सभी सुविधाएं देने का लिया जायेगा,किन्तु प्रधानमंत्री जी वादा भूल रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी कैबिनेट में राज्य कर्मचारियों छः माह के वेतन से अधिक निवेश को लेकरआदेश पारित किया गया है,जिसका परिषद स्वागत करता है,किन्तु उसमे एक औऱ आदेश पारित किया जाना चाहिए,इसमें राजनेताओं को भी सम्मलित किया जाना चाहिए,क्योंकि कोई भी विधायक या सांसद एक बार चुना जाता है,और पाँच वर्ष के भीतर वह विधायक करोड़पति हो जाता है,जो गम्भीर विषय है,पुरानी पेंशन को लेकर हम स्पष्ट करते हैं,कि जितने भी प्रांतीय संगठन है,इन्ही के वजह से लाखों लाख कर्मचारी वंचित हैं, क्योंकि यह अपनी अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं,और कर्मचारियों का शोषण करते हैं,और करवाते हैं, बैठक मे अरविंद सिंह,ओंकार नाथ पांडेय,आलोक राय,राकेश पांडेय,रोशन लाल, आखिलेश सिंह,अभय सिंह,जय प्रकाश विन्द,गिरजा कुशवाहा,हनुमान यादव,बृजेश यादव हनुमान यादव, हीरा यादव,रामावतार यादव,अमित कुमार,निधि राय,हरिशंकरजायसवाल,आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version