फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

गाज़ीपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद गाजीपुर में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी, गाजीपुर वेद सिंह चौहान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया। उनके द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version