
गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र में गंगा नदी के उफान से प्रभावित शेरपुर ग्राम पंचायत में बाढ़ के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैष्य द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों एवं बाढ़ चौकी सेमरा का निरीक्षण किया। उनके साथ मौके पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डा० हर्षिता तिवारी भी रहीं । सीडीओ ने वहां पर 15 विस्थापित परिवारों को तत्काल समय से खाना उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही सेमरा विस्थापित बस्ती शेरपुर कला में जाने का प्रयास किंतु पानी भर जाने से वहां तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने नदी की बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने एवं खान-पान के समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम मुहम्मदाबाद डा0 हर्षिता तिवारी को राहत शिविरों के बावत जानकारी ली। उन्होंने राजस्व टीम को बाढ़ चौकियों एवं प्रभावित सभी परिवारों को राहत सामग्री तथा चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया । इस मौके पर बीडीओ भांवरकोल महेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत/ सचिव सूर्यभान राय, कानूनगो कंग़ल राम,सभी लेखपाल , अरूण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डा० असगर अली अली सहित समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

