ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

कुशीनगर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय इकाई द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारीगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, एवं जिला पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की गई जिसमें संगठन के विस्तार, एवं सामाजिक ध्रुवीकरण विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही साथ विभिन्न विषयों यथा- संविधान संशोधन, अनुशाशन समिति /उच्चधिकार समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संगठन के उत्कर्ष, विस्तार इत्यादि विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावों पर पूर्ण समर्थन किया गया।भगवान बुद्ध की भूमि पर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के संरक्षक एवं विद्यावती पी जी कॉलेज के प्रबंधक बबलू राय द्वारा अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। जितेंद्र राय कुशीनगर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश राय ने धर्म और राष्ट्र हित में ब्रह्मर्षि समाज की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहा है। आज अनेकों संगठनों के द्वारा जातीय मतभेद पैदा कर सनातन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है जिसपर रोक लगाने हेतु सामाजिक समरसता आवश्यक है। ब्रह्मर्षि समाज विशेष रूप से भूमिहार हमेशा से चारों वर्णो का पोषण करता रहा है। हम याचक ब्राह्मणों को यज्ञ, पूजा पाठ के लिए दान डाता रहे है तो कर देकर राजकोष भी भरते रहे। कृषि आधारित व्यवस्था में हम अन्न पैदा कर व्यापार भी करते और कराते रहे, तो श्रम के पोषण कर पिछड़े और निम्न वर्गो के जीवन का आधार भी रहे है। समाज को जोड़ने की महत्व पूर्ण कड़ी रहे है।यह जरूरी है कि हम ब्रह्मर्षि समाज को पुनः जागरूक करें और सभी वर्ग को एकजुट करने हेतु मुहिम चलाएं जिससे सनातन और राष्ट्रहित की भावना जागृत हो।

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के एन राय कमलेश ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज के उत्थान के लिए जनमानस के अंदर संकल्प जरूरी है। जिस दिन प्रत्येक व्यक्ति समाज हित में संकल्पित हो जाएगा संगठन विस्तार एवं सामाजिक ध्रुवीकरण होने में देर नहीं लगेगी।श्री राय ने ब्रह्मर्षि समाज के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर संगठन विस्तार पर जोर देना चाहिए। समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के मन में अपने समाज के प्रति जागरूक और चिंतनशील बनाने हेतु अथक प्रयास निरंतर जारी है और लगातार प्रयास जारी रहेगा।

वरिष्ठ सामाजिक चिंतक, लेखक, एवं समाजशास्त्री डॉ अभय कुमार राय ने भी अपने सम्बोधन में समाज हित में सर्वाधिक योगदान देने वालों में भूमिहार ब्राह्मण समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुगल काल से लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग छेड़ने में भी हमारे समाज के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपना समर्थन दिया। लेकिन आज कतिपय कारणों से समाज बिखरता चला जा रहा है कुछ राजनितिक स्वार्थी तत्वों द्वारा सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है इसपर भी ब्रह्मर्षि समाज को मुखर होकर समाज के सभी वर्गो को एकजुट करने के लिए मुखर होना पड़ेगा। डॉ राय के द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश राय, कार्यकारी अध्यक्ष के एन राय, महासचिव जितेन्द्र राय, सचिव दुर्गेश राय, महामंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर दिवाकर राय,प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश राय, संरक्षक बबलू राय (प्रबंधक विद्यावती देवी पी जी कॉलेज तमकुही), लखनऊ कार्यसमिति से अनुरागदेव राय “कुमुद” जिलाध्यक्ष अविनाश राय, वरिष्ठ सामाजिक चिंतक समाज शास्त्री डॉ अभय कुमार राय, ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही राजेश राय, महामंत्री राजेश राय, अध्यक्ष सेवरही मनीष राय, बिहार के मोतिहारी जिलाध्यक्ष अनिल राय “अनल” , जिलाध्यक्ष गोपालगंज जयराम सिंह, जितेंद्र राय कुशीनगर, के अलावा सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय ,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामेश्वर राय “कमलेश” एवं आए हुए अन्य समस्त सम्मानित पदाधिकारियों सदस्यों सहित कुशीनगर देवरिया और बिहार से आए हुए समस्त विशिष्ट भूदेव समाज के सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार दुर्गेश राय,जिलाध्यक्ष कुशीनगर जितेन्द्र राय, एवं संचालन राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय “बबलू” ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version