भगवान श्री चित्रगुप्त जी का धूमधाम के साथ शोभायात्रा का हुआ समापन

गाजीपुर कल देर रात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी के भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महिला संभाग की वरिष्ठ नेता और सहकारी बैंक जौनपुर की निदेशक डॉ अंजना श्रीवास्तव और महासभा के प्रदेश सचिव श्री कांत श्रीवास्तव को अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया प्रदेश सचिव श्री कांत श्रीवास्तव इस अवसर पर उन्होंने गाजीपुर की शोभायात्रा ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गाजीपुर से प्रेरणा लेकर आज प्रदेश के लगभग साठ जिलों में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकली रही है। झांकी में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखने के काबिल था। जिस तरह से जनपद के कोने-कोने से चित्रांश बन्धु तथा बहनें इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने आए थे यह हमारे समाज और संगठन को उत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम नमक रोटी खा लेंगे मगर अपने महापुरुषों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता उसका वजूद स्वयं समाप्त हो जाता है। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप डॉ अंजना श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव,श्रीकांत श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, दीनानाथ श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव,प्रभात श्रीवास्तव , विभोर श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,शैल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,अल्का श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव अमृता श्रीवास्तव , प्रियंका श्रीवास्तव, अरूण सहाय,विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राजन ,गौरव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह का संचालन मोहन लाल श्रीवास्तव ने और संयोजक विपिन श्रीवास्तव डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version