
गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र के लौवाडीह गांव निवासी 1987 से 1990 के मध्य श्रीलंका गए भारतीय शांति सेना के सदस्य रहे सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान कृष्णानंद त्रिपाठी एवं सामाजिक कार्यकर्ता का हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया।तबियत खराब होने पर स्वजन इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान बीती रात अचानक उनकी हालत और गंभीर हो गयी। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । त्रिपाठीजी के निधन की सूचना से पूरे गाँव सहित क्षेत्र मे शोक की लहर छा गयी। जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को सुल्तानपुर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र मनोहर त्रिपाठी ने दिया। उनकी शव यात्रा में गांव के अलावा काफी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

