भारतीय समाज सहायता संस्था ने निकाली नशा मुक्ति रैली, समाज से की पहल की अपील

गाज़ीपुर: बहरियाबाद में भारतीय समाज सहायता संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। अनिल यादव और मदन गाज़ीपुरी के नेतृत्व में यह रैली बहरियाबाद पानी टंकी तिराहा से शुरू होकर चौक स्थित पुलिस बूथ चौराहा पर समाप्त हुई। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इस अभियान का लक्ष्य नशाखोरी को जड़ से समाप्त करना और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान में युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इससे न केवल उनका जीवन अंधकारमय हो रहा है, बल्कि उनके परिजन भी परेशान रहते हैं। उन्होंने समाज से इस तेजी से फैल रही बुराई को रोकने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
रैली में डॉ. मुमताज अहमद, उपेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद रहमत फारुकी, डॉ. आर.बी. मौर्य, नरेंद्र प्रताप, सोनू, संतोष यादव, शैलेश पाल, डॉ. राजकुमार, आदित्य मौर्य, शैलेश यादव, प्रदीप चौहान, आदित्य चौहान, प्रिंस मौर्य, विक्की चौहान, रिंकू सिंह, आकाश कश्यप, अनुज कुमार और विशाल यादव सहित कई लोग शामिल थे। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह भी अपने दल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version