गाजीपुर। मंगल मैत्री सेवा मंडल सादात, गाजीपुर के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण एवं भोजन दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा जखनिया के लोकप्रिय विधायक बेदी राम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजय यादव, अध्यक्ष कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बेदी राम ने कहा कि सूबेदार स्नेही द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। असहाय, गरीब और दिव्यांगजनों की सेवा ही भगवान की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। वहीं समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव और पूर्व प्राचार्य डॉ. विंध्याचल यादव ने भी सेवा कार्यों को समाज के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समता पीजी कॉलेज सादात के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव ने की। इस अवसर पर रामदरस मणि, जयदेश समाचार के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा, नेशनल खबर 9 के ब्यूरो चीफ अजीत मोदनवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार प्रवीण यादव, भोला यादव, संतोष लाल यादव, राजेश रंग, दीनानाथ दीवाना, सुरेंद्र यादव और वाले यादव ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक मंगल मैत्री सेवा मंडल के चेयरमैन सूबेदार स्नेही ने सभी अतिथियों, कलाकारों, पत्रकारों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. भैया लाल यादव, मूलचंद्र राम, मोनू जायसवाल, डॉ. संतलाल, कन्हैया लाल, सुहेलदेव पार्टी के सनी राजभर, बृजेश राजभर, अनिल राजभर, गोलू राजभर, पंकज राजभर, आशीष राजभर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

