माघ मेला व मकर संक्रांति पर नगर क्षेत्र के प्रमुख घाट रहेंगे बंद

गाजीपुर। उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता ने बताया कि माघ मेला एवं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

निर्णय के अनुसार नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित बड़ा महादेवा घाट, छोटा महादेवा घाट, रिवर बैंक कॉलोनी घाट, पत्थर घाट तथा फाक्सगंज (बारहबंगला) घाट को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्णतः बंद रखा जाएगा। यह कदम जन-सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक एवं सुरक्षित स्थलों पर पूजा-अर्चना हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, निर्धारित घाटों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version