माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ  अधिवेशन / चुनाव संपन्न

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर का अधिवेशन / चुनाव जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे,चुनाव अधिकारी के रूप में वेद प्रकाश द्विवेदी चुनाव पर्यवेक्षक अनूप कुमार द्विवेदी सहचुनाव अधिकारी कैलाश नाथ सिंह, प्रांतीय निर्देश के क्रम में सकुशल संपन्न हुआ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि संगठन का गठन तभी होता है जब कर्मचारियों का शोषण होता है तब संगठन का निर्माण होता है,तभी कर्मचारियों का समाधान होता है,और जनपद गाजीपुर में किसी भी कर्मचारी का शोषण या किसी अधिकारी द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है,तो परिषद से कतई बर्दाश्त नहीं करेगा,प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व के कार्यकारिणी/सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को भंग किया, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व से घोषित दिनांक 24 जून 2025 के भूख हड़ताल /सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील किया ,प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया ,
जिसमें 22 कर्मचारियों द्वारा नामांकन किया गया,जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध सभी पदाधिकारी निर्वाचित हुए,जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडे,,मंत्री जयम कुमार,,कोषाध्यक्ष वंशराज कुशवाहा,, आय वयय निरीक्षक लाल जी सिंह यादव,,कार्यकारीध्यक्ष यशवंत सिंह,, निर्विरोध नवनिर्वाचित हुए उपरोक्त अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडे,अभय कुमार सिंह ,नागेश सिंह, विशाल राय, मोहम्मद रोमा,ओम प्रकाश,आनंद मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा, पराग श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार,राजन कुमार पांडे,अनिल गोस्वामी,प्रदीप कुमार, सर्वानंद सिंह अशोक यादव ,राजेश सिंह, नितिन कुमार, विशाल कुशवाहा,उमेश सिंह, पप्पू सिंह, आदि,लोग उपस्थित रहे संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version