मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने किया सीएचसी और सादात थाने का शैक्षणिक भ्रमण

गाजीपुर। सादात मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर की कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने सीएचसी सादात और सादात थाने का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को चिकित्सा व्यवस्था और कानून व महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।शैक्षणिक भ्रमण के पहले चरण में छात्राओं का दल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात पहुंचा। यहाँ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और डॉ. यशवंत गौतम ने छात्राओं को अस्पताल के दैनिक कामकाज, इमरजेंसी सेवाओं और बुनियादी चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद दूसरे चरण में छात्राएं सादात थाने पहुंचीं। यहाँ थानाध्यक्ष तारावती देवी के साथ ही महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे खुद को कभी भी कमजोर न समझें। इस मौके पर शिक्षक गिरीश चंद्र यादव, नीलिमा देवी, शैलेन्द्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश राजभर सहित विद्यालय की तमाम छात्राएं मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version