मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सादात थाने में जागरूकता अभियान

गाजीपुर । सादात प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-05 के तहत शनिवार को सादात थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय मजुई, प्राथमिक विद्यालय सादात द्वितीय और जीजीआईसी सादात की छात्राओं को जीवनोपयोगी जानकारी दी गई। जखनियां के एसडीएम अतुल कुमार के साथ ही एसओ बागीश विक्रम, महिला आरक्षी नमिता सिंह और गायत्री यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में काम आने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। इनमें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 शामिल हैं। साथ ही वन स्टॉप सेंटर-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, स्वास्थ्य सेवा-102 और एम्बुलेंस सेवा-108 के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच, बैड टच आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक हरिहर मिश्रा, महिला कांस्टेबल गायत्री यादव, नमिता सिंह, जीजीआईसी की अध्यापिका प्रतिभा मिश्रा, सोनी सरोज, कंपोजिट विद्यालय मजुई की शिक्षिका डॉ सीमा यादव, सावित्री यादव, हेडमास्टर राम अवध यादव, करुणाकर राय, अभिषेक यादव, अंशु कन्नौजिया समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं/महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version