मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं महंत बालकनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट

गाजीपुर। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मरदापुर सादात, गाज़ीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री, परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी एवं आदरणीय परम पूज्य महंत बालकनाथ महाराज योगी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज एवं महंत बालकनाथ महाराज के ओजस्वी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राष्ट्र व प्रदेश के प्रति समर्पण की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्रेरणादायी है तथा उनके मार्गदर्शन से जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति मिल रही है। इस अवसर पर गौरव,अजय यादव, कृष्ण कुमार यादव उपस्थित थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version