मुहम्मदाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

गाजीपुर। तहसील मुख्यालय मुहम्मदाबाद स्थित एक निजी पैलेस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के काफी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भर गया। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं और अभिनंदन के साथ किया गया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यम गिरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और सम्मान के साथ उन्हें यहां स्वागत मिला है, उसके लिए वह सभी लोगों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जब हिन्दू समाज विविधता को एकता में जोड़ देगा तो उसे कोई ताकत तोड़ नहीं सकेगी।हमे जाति, भाषा, एवं क्षेत्र के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। विदेशी ताकते हिन्दुओं को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करने में लगे हैं। ऐसे में हमें विदेशियों की चाल को समझने की आवश्यकता है। हिंदू एकता को जोड़कर संगठन को और मजबूत कर देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान करें। इस मौके पर अमित शर्मा , जिलाध्यक्ष डा० विकास शर्मा,, गौरव गिरी , पूजा शर्मा, चून्नू बर्मा, गुड्डू बिंन्द, संन्तोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल राय, संजीव गिहार, दिनेश यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम जी शर्मा ने किया, कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version